देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शानो-शौकत अकीदत मुहब्बत से निकला शाही सन्दल जुलूस



जबलपुर। मखदूम-ए-जबलपुरी आले रसूल औलाद-ए-इमाम-ए-हुसैन हुजूर सैयदना सरकार शहीदे मिल्लत अल्लामा सैयद अब्दुल वदूद कादरी सूफी रब्बानी रह. के 43वें सालाना उर्स-ए-मुबारक एवं कुतुबे जबलपुरी हुजूर मसीह-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा अल्हाज सैयद मोहम्मद दाऊदुल कादरी जान-ए-मसीह नश्तर रब्बानी रह. के 16वें सालाना उर्स के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


दरबारे रब्बानी जबलपुर के सज्जादानशीन हजरत अल्लामा मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद फैजानुर्रब अमजद रब्बानी साहब की कयादत में दोपहर 2 बजे खानकाह-ए-मशाइख-ए-रब्बानियां में कुरआन ख्वानी, नात एवं मनकबत ख्वानी हुई। इसके बाद शाम 4:30 बजे शाही जुलूस-ए-चादर व संदल खानकाह-ए-मशाइख-ए-रब्बानियां, शराफाबाद आनंद नगर से रवाना हुआ। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरबारे रब्बानी, मंडी मदार टेकरी पहुंचा।


दरबार में शहरवासियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने चादर व फूल पेश कर अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान बगदाद शरीफ, अजमेर शरीफ, नागपुर शरीफ, लुथरा शरीफ सहित सहाबी-ए-रसूल हजरत तमीम अंसारी चेन्नई और हजरत कमर अली दरवेश अंबरनाथ के दरबारों से आई चादरें भी पेश की गईं।


बाद नमाज-ए-मगरिब हल्का-ए-जिक्र-ए-कादरिया एवं दुआ-ए-खैर हुई। रात 9 बजे मंडी मदार टेकरी मैदान में ऑल इंडिया जिक्र-ए-नूर कांफ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें देशभर से आए उलमा-ए-किराम एवं शोअरा-ए-किराम ने शिरकत की। प्रमुख वक्ताओं में खतीब-ए-हिंदुस्तान हजरत अल्लामा सिद्दीक हसन (झारखंडी बाबा) जामताड़ा, शान-ए-दक्कन हजरत अल्लामा मुफ्ती सैय्यद शागिल इमाम साहब हैदराबाद तथा खतीब-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा मुफ्ती अंजुम रजा हक्कानी प्रयागराज शामिल रहे।


इस अवसर पर इंटरनेशनल नातख्वां सुल्तान रजा साहब नागपुर, जनाब मुबारक हुसैन मुबारक झारखंड तथा जनाब शाहिद रजा शाहजहांपुर ने नातिया कलाम पेश किया।


आज होंगे विभिन्न कार्यक्रम


उर्स के दूसरे दिन बुधवार को सुबह 11 बजे दरबारे रब्बानी, मंडी मदार टेकरी में नात ख्वानी, मनकबत ख्वानी एवं शिजरा ख्वानी होगी। दोपहर 1:20 बजे आखिरी कुल शरीफ, तकसीम-ए-लंगर होगा। नमाज-ए-जौहर के बाद दोपहर 3:30 बजे तक रसूल-ए-पाक, इमाम-ए-हसन, इमाम-ए-हुसैन, गौस-ए-पाक एवं गरीब नवाज के मुए मुबारक शरीफ सहित 17 तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी।


बाद नमाज-ए-मगरिब खानकाह-ए-मशाइख-ए-रब्बानियां में हल्का-ए-जिक्र-ए-कादरिया एवं दुआ-ए-खैर होगी। शाम 7 से रात 9 बजे तक लंगर-ए-मखदूम-ए-रब्बानियां का आयोजन होगा।


रात 9 बजे खानकाह-ए-मशाइख-ए-रब्बानियां, शराफाबाद आनंद नगर में ऑल इंडिया तरही बज्म-ए-मुशायरा एवं मनकबती मुशायरा आयोजित होगा। इसकी सदारत प्रोफेसर वाहिद नजीर साहब दिल्ली करेंगे, जबकि निजामत गुलाम मुस्तफा जामी झारखंड करेंगे। मुशायरे में प्रोफेसर मंसूर फरीदी गया, मौलाना मुबारक हुसैन मुबारक गिरीडीह, शाहिद रजा शाहजहांपुर, महबूब शबनम मुजफ्फरपुर, नदीम  सुल्तानपुर, सैय्यद नूरानी रजा हलीमी महसी, शमस अलीमी बस्ती, सरमद बरकाती कोडरमा, अब्दुल समद प्रयागराज, कौसर रजा प्रयागराज सहित देशभर के नामवर शायर एवं स्थानीय शायर अपना कलाम पेश करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times