जबलपुर/ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की 36 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। संघ के दीपक पांडेय क्रमिक अनशन पर बैठे उन्हें रामसजीवन सोंधिया ने तिलक लगाकर अनशन पर बैठाया। इसी दौरान मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के मुकेश चतुर्वेदी अन्य प्रतिनिधियों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। जनसमर्थन अभियान के तहत रामसजीवन सोंधिया ने अपने रक्त से हस्ताक्षर किया | कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्याप्त प्रशासनिक अव्यवस्था, अराजक स्थिति और कुलगुरु की कथित हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने 36 सूत्रीय मांगों के निराकरण के साथ-साथ विश्वविद्यालय में धारा 52 लागू करने तथा वर्तमान कुलगुरु को पद से हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
इस अवसर पर पूर्व प्रांताध्यक्ष बंश बहोर पटेल, रोहित आर्य, सौरभ पटेल, प्रकाश चौबे, गणेश प्रसाद उनेहा, सनी यादव, रामशंकर द्विवेदी, प्रभात सोनी, भंवर सिंह, बैसाखू सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकुमार तिवारी, प्रभात श्रीवास्तव एवं सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे |
