जबलपुर | बालाघाट जिले में आदिवासी समाज के 21 बच्चों की मृत्यु की अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील घटना को लेकर मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम जी के निर्देशानुसार जबलपुर शहर एवं ग्रामीण आदिवासी कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई ।
जिसमे कहा गया की आदिवासियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा | गत दिनों बालाघाट की गंभीर घटना पर विस्तृत चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, बच्चों की मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा, मामले में लापरवाही अथवा जिम्मेदारी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई तथा प्रभावित आदिवासी परिवारों को उचित आर्थिक सहायता, उपचार एवं न्याय दिलाने की मांग की गई | इस अवसर पर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजय यादव, शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ग्रामीण आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश वरकड़े, शहर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र संजू ठाकुर, प्रमिला धुर्वे, सोमवारू कोल, राजेश पटेल, विवेक यादव, रुक्मणी गोटिया, मोहन उइके, सचिन सोनी, पीकू गोटिया, जितेंद्र यादव, अतुल विश्वकर्मा, सिद्धार्थ परस्ते एवं कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे |
