जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड मुंगेली, जबलपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कमांडेंट श्री आशीष खरे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की एकता, अखंडता एवं सेवा भावना को लेकर संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विनय कैथवास, कंपनी कमांडर पूजा कुशराम, कंपनी कमांडर जितेंद्र पटेल सहित संस्थान के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
समारोह में देशभक्ति और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

