देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कांग्रेस द्वारा भाजपा हटाओ, देश बचाओ–सत्ता परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ



जबलपुर/  कांग्रेस नेता कमल राय के नेतृत्व में “संपूर्ण भारत मे भाजपा हटाओ, देश बचाओ एवं सत्ता परिवर्तन यात्रा” का शुभारंभ 18 अगस्त से प्रारम्भ हुआ है ।  यह यात्रा देशभर में जनसंपर्क करते हुए वर्ष 2029 तक जारी रहेगी।


यात्रा का उद्देश्य राम मंदिर के चंदाचोरों के  चरित्र को उजागर करना, देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों में आम नागरिकों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं तथा सामाजिक संगठनों से संवाद स्थापित कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर जनमत तैयार करना और लोकतांत्रिक एवं जनहितकारी सत्ता परिवर्तन के लिए जनजागरण करना है।

कमल राय ने कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के आम नागरिकों की आवाज को मजबूत करने का एक व्यापक प्रयास है। यात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा सामाजिक सद्भाव जैसे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर दिनेश यादव, सौरभ नाटी शर्मा, अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, रितेश गुप्ता, आरिफ बेग, मनोज नामदेव रुक्मिणी गोठिया, प्रवेंद्र चौहान, रिजवान अली कोटी, रंजीत ठाकुर, राजेश पटेल, विक्रम ठाकुर, असलम खान, रितेश नोटनानी, भरत पटेल, ऋषि पटेल, श्याम सोलंकी, अनिल गुप्ता, पूनम सोनकर, अतुल जोसफ, अशोक यादव, राहुल कोरी, जितेंद्र यादव, एजाज़ अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times