देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बचाई दो बछड़ों की जान




लोहे की ग्रिल में फंसे थे गाय के दो बछड़े, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस


जबलपुर। शहर में अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त कर रही गोहलपुर थाना पुलिस ने देर रात मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लोहे की ग्रिल में फंसे गाय के दो बछड़ों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।


जानकारी के अनुसार 10 अगस्त 2026 की रात करीब 2:30 बजे रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को एक राहगीर ने सूचना दी कि खजरी खिरिया क्षेत्र में लोहे की ग्रिल में गाय के दो बछड़े फंस गए हैं। सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।


मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। दोनों बछड़े लोहे की ग्रिल में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ उन्हें ग्रिल से बाहर निकाला। काफी प्रयास के बाद दोनों बछड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


इस मानवीय पहल में गोहलपुर थाना से समरेंद्र सिंह, दिनेश दुबे एवं लालजी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता ने न केवल एक सूचना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल भी कायम की।


पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times