जबलपुर | प्रतिवर्षानुसार लायंस क्लब जबलपुर सेंट्रल द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्वारीघाट में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील दुबे की अध्यक्षता एवं क्लब अध्यक्ष लायन राजेश डेंगरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं महात्मा गांधी जी की फोटो पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब जबलपुर सेंट्रल के सदस्यों द्वारा छात्र छात्राओं को कापी,पेन, पानी की बाटल, कंपास बाक्स, बिस्कुट, चिप्स के पैकेट आदि सामग्री का वितरण किया गया
कापी , पेन की सामग्री हेतु लायन अजय गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ के साथ लायंस क्लब से क्लब अध्यक्ष लायन राजेश डेंगरा , लायन राजीव शर्मा, एम जे एफ लायन भरत अग्रहरि , लायन डा. अरविंद झिंगरन, लायन भरत सिंह लोधी, लायन के. के . गुमास्ता, लायन शरद सोनी,लायन धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे | कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कविता चौबे तथा शिक्षक श्री दिनेश वर्मा एवं आभार लायन राजीव शर्मा द्वारा ब्यक्त किया गया ।
