जबलपुर। मखदूम-ए-जबलपुरी आले रसूल औलाद-ए-इमाम-ए-हुसैन हुजूर सैयदना सरकार शहीद-ए-मिल्लत अल्लामा सैयद अब्दुल वदूद कादरी सूफी रब्बानी रह. का 43वां सालाना एवं कुतुब-ए-जबलपुरी हुजूर मसीह-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा अल्हाज सैयद मोहम्मद दाऊदुल कादरी जाने मसीह नश्तर रब्बानी रह. का 16वां सालाना उर्स-ए-मुबारक आज से दरबारे रब्बानी, मंडी मदार टेकरी, में आयोजित होगा।
दरबारे रब्बानी के सज्जादानशीन हजरत अल्लामा मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद फ़ैज़ानुर्रब अमजद रब्बानी साहब की कयादत में आयोजित उर्स खानकाह-ए-मशाएख-ए-रब्बानियां, शरफाबाद आनंद नगर एवं दरबारे रब्बानी, मंडी मदार टेकरी में शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा।
उर्स के पहले दिन बाद नमाज-ए-ज़ोहर कुरआन ख्वानी, नातख्वानी एवं मनकबतख्वानी होगी। शाम 4 बजे खानकाह-ए-मशाएख-ए-रब्बानियां, शरफाबाद आनंद नगर से चादर व संदल का शाही जुलूस दरबारे रब्बानी मंडी मदार टेकरी के लिए रवाना होगा। बाद नमाज-ए-मगरिब दरबारे रब्बानी में गुलपोशी, गिलाफपोशी, हल्का-ए-जिक्र-ए-कादरिया, दुआ-ए-खैर एवं तकसीम-ए-तबर्रुक होगा।
रात्रि 9 बजे से मंडी मदार टेकरी मैदान में ऑल इंडिया जिक्र-ए-नूर कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें देशभर से आए उलमा-ए-किराम एवं शोअरा-ए-किराम शिरकत करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में खतीब-ए-हिंदुस्तान हजरत अल्लामा सिद्दीक हसन (झारखंडी बाबा), जामताड़ा, झारखंड; शान-ए-दक्कन हजरत अल्लामा मुफ्ती सैय्यद शागिल इमाम साहब, हैदराबाद तथा खतीब-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा मुफ्ती अंजुम रजा हक्कानी, प्रयागराज शामिल हैं।
वहीं इंटरनेशनल नातख्वां सुल्तान रजा साहब, नागपुर; जनाब मुबारक हुसैन मुबारक, झारखंड तथा जनाब शाहिद रजा, शाहजहांपुर अपने नातिया कलाम पेश करेंगे।
उर्स में अल्हाज सैयद अहमद रब्बानी, मौलाना सैयद असद रब्बानी, मतीन अंसारी, गुलाम गौस दरबारी (खादिम), अमीन रब्बानी, सैयद हम्माद रब्बानी, सैयद सज्जाद रब्बानी, सैयद सरमद रब्बानी, नज्मुद्दीन कुरैशी (बब्बी) एवं हाफिज इरफान अहमद ने अकीदतमंदो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सवाब-ए-दारैन हासिल करने की अपील की है।
