जबलपुर । पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण समिति, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में संभागीय सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सागर संभाग के दमोह व विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. के.पी. कुर्मी, डॉ. डी.डी. चढ़ार, पूर्व उप संचालक डॉ. बी.के. आसटे तथा डॉ. महेंद्र पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सचिन शर्मा ने की। विशेष रूप से प्रांतीय सचिव विनय कुमार, प्रदेश संयोजक रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, महिला प्रदेश संयोजक कु. पारुल सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभा साहू सहित सागर संभागीय अध्यक्क्ष विकास श्रीवास्तव, दमोह जिला अध्यक्ष संजय दुबे, सागर जिला अध्यक्ष गगन लडिया, निवाड़ी जिला अध्यक्ष आशीष सेन श्रीमति प्रभा नागेसिया जिला महिला संयोजक भोपाल एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
