देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अधिकारियों की बेरुखी से भड़का आक्रोश, रादुविवि में अनशन के लंबा खिंचने के संकेत




जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की 36 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी क्रमिक अनशन अब लंबा खिंचता नजर आ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थिति यह है कि समाधान के लिए पहल करना तो दूर, संबंधित अधिकारी शहर में भी मौजूद नहीं हैं।

अनशन के पाँचवें दिन पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामसंजीवन सोंधिया ने  कार्यकारिणी सदस्य श्री भँवर सिंह करचाम को धरने पर बैठाया। इस दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव, अंकित सेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन का यह असंवेदनशील रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द समाधान की दिशा में पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। कर्मचारी संघ ने साफ किया है कि मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को व्यापक और निर्णायक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times