जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में अध्यक्ष हिमांशु खरे के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल एवं एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई से भेंट कर उद्योगों से जुड़े विभिन्न नीतिगत विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन मे फेडरेशन ने एमएसएमई क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने, निवेश एवं औद्योगिक विस्तार को प्रोत्साहित करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किये |
प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे, पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र पोरवाल, उपाध्यक्ष योगेश गोयल एवं जयदेव ताम्रकार, राजीव जैन, सचिव प्रवीण आचार्य, सहसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह तथा राजेश हिरवे शामिल थे।
