देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शासकीय योजनाओं की पात्रता एवं अधिकार पर क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित


जबलपुर । शासकीय योजनाओं की पात्रता एवं अधिकार विषय पर एकदिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सच्चा प्रयास समिति बरगी नगर के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जबलपुर के पंचायत समन्वय अधिकारी जगन्नाथ परस्ते, ग्राम पंचायत बरगी के सचिव रूपराम सेन, स्वास्थ्य विभाग से मुकेश अवस्थी तथा शासकीय पशु चिकित्सालय बरगी से डॉ. गजेंद्र, रानूलाल मरावी (एवीएफओ) एवं आकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में ग्रामीणों को समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, वन अधिकार अधिनियम, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, राष्ट्रीय परिवार सहायता, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम तथा अविवाहित महिला पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सच्चा प्रयास समिति के संस्था प्रमुख परवेज खान सहित संजय मरावी, विपत मरावी, रोशनी सैनी, टप्पू लाल परस्ते, रश्मि तेकाम, सुनील सैनी, अफजल खान, मैनी महिमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times