देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

दुर्गम ग्राम बीँझा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर


जबलपुर। दुर्गम ग्राम बीँझा में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सच्चा प्रयास समिति द्वारा निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी अर्चना मरावी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तुनीया सालीवाड़ा के ग्राम बीँझा में आयोजित शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लोकेश श्रीवास्तव, डॉ. शिप्रा कश्यप एवं सच्चा प्रयास समिति के निदेशक परवेज खान की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

शिविर में डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें शासकीय प्राथमिक विद्यालय बीँझा के 24 स्कूली छात्र-छात्राओं सहित गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में सच्चा प्रयास समिति की रोशनी सैनी, क्रांति लोधी, समुदाय नेता बसोंरी लाल, जानकी कुढ़ापे, सुनील सैनी, टप्पू लाल परस्ते, कमलेश गाडरी, अशोक कुमार गोटिया, रुबाई लाल भूमिया, श्रीमती विमला सोनवानी, अफजल खान, मैनी महिमा आदि का सहयोग रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times