जबलपुर। हाजी अल आमीन के नेतृत्व में उमराह अदा करने के लिए जायरीनों का एक जत्था गरीबरथ एक्सप्रेस से मुम्बई के लिए रवाना हुआ। जत्थे में हाजी नुरुस्सलाम अपनी पत्नी के साथ तथा हाजी मोहम्मद शाहिद रज्जू अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ शामिल हैं। सभी जायरीन मुम्बई से हवाई जहाज द्वारा मक्का-मदीना शरीफ़ पहुंचकर उमराह के अरकान अदा करेंगे। हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, हाजी गुलाम गौस बाबू, मोहम्मद एहसान, हाजी गुलाम क़ादिर, गुलाम रब्बानी, मशहूद अहमद रज़वी, ज़ियाउस्सलाम, मसरूर अहमद रज़वी, रिज़वान अहमद महमूदी, मोहम्मद आक़िब, फ़ैज़ जिलानी अलकाब,आदि ने जायरीनों का सर पर साफा बांधकर एवं फूलों की माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया और सफ़र की कामयाबी तथा उमराह की क़ुबूलियत के लिए दुआ की।
