जबलपुर | जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन परिसर में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसकी कड़ी निन्दा अल्पसंख्यक कांग्रेस ने की है | अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ताहिर खोकर ने बताया की अंजुमन के मुख्य गेट से मैदान तक कई स्थानों पर पानी और कीचड़ फैला हुआ था, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। जायरीनों को कई स्थानों पर कीचड़ और पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि परिसर में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के चलते मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी भी अंजुमन स्कूल स्थित मंच तक नहीं पहुंच सके। इसके चलते उन्होंने मुस्लिम समाज को मंच से संबोधित नहीं किया। ईद मिलादुन्नबी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने के बावजूद पर्याप्त सुविधा और व्यवस्था नहीं होने अल्पसंख्यक कांग्रेस ने असंतोष व्यक्त करते हुये कड़ी निन्दा की है |
ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन परिसर में अव्यवस्था की निन्दा
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
