देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हस्तनिर्मित सृजन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के उदघाटन में प्रभारी कुलगुरु प्रो. राकेश बाजपेयी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अश्विनी जायसवाल दीप प्रजवलन कर के हस्तनिर्मित सृजन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी मे लगाए सभी बीस से अधिक स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रओ को राखी निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त जनों को प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित एवं रचनात्मक वस्तुओं की विविध श्रृंखलाओ को प्रदर्शनी प्रदर्शित कर  “परंपरा, रचनात्मकता और सतत जीवनशैली का अनूठा संगम” देखने को मिला।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो, धीरेन्द्र पाठक, डॉ मीनल दुबे, ज़ोफिशा मनसब अंसारी, शक्ति चौधरी, रविता सिंह, गुणित वैद्य, डॉ आशा रानी, डॉ तरुणा राठौर, डॉ शैलेश प्रसाद, डॉ मुक्ति मिश्रा, डॉ अपर्णा अवस्थी, डॉ अपर्णा शर्मा, डॉ जया सिंह, मोनिका पटले, बैजू जाेन , परवेज आलम, आदित्य तिवारी, मौसमी गौतम, मोनिका गौतम, अनुराग चौधरी आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times