जबलपुर में गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजी मियां दरगाह के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महज 13 वर्षीय छात्र असीम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि असीम स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्क्युरी भिजवाया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

