देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जल्सा-ए-खिताबत में पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर डाला प्रकाश




जबलपुर। बज़्म-ए-गुलशने मदीना द्वारा आयोजित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के तहत रविवार को रात 9 बजे हुसैन चौक, नया मोहल्ला में जल्सा-ए-खिताबत का आयोजन किया गया। नूरानी जलसे की शुरुआत हाफिज सलाउद्दीन ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से की।

इसके बाद प्रयागराज से आए मौलाना गुलाम रब्बानी नश्तर ने ईमान अफरोज तकरीर पेश की। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डालते हुए इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

बज़्म-ए-गुलशने मदीना के अध्यक्ष खालिद मुबीन ने मौलाना गुलाम रब्बानी नश्तर का फूलमाला पहनाकर इस्तकबाल किया। इस अवसर पर मुफ्ती नईम अख्तर कादरी एवं मौलाना तारिक रजा ने भी अपने बयान पेश किए।

जलसे में हाजी सलीमउद्दीन, हाजी अशरार,हाफ़िज़ अशफ़ाक, हाजी मुन्ना भाई, हाफिज इस्तियाक, शाहिद मुबीन, तारिक रज़ा, अशरफ सिराजी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।


स्थानीय शायर पेश करेंगे नातिया कलाम

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बज़्मे गुलशने मदीना द्वारा आयोजित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के तहत आज मंगलवार को रात 9 बजे हुसैन चौक, नया मोहल्ला में नातिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय शायर अपने नातिया कलाम पेश करेंगे।


बज़्मे गुलशने मदीना ने शिरकत की गुजारिश की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times