देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हाईकोर्ट बार चुनाव में अध्यक्ष हेतु मृगेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया




जबलपुर | आगामी 17 अगस्त को होने वाले मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया | हाईकोर्ट प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत सैंकड़ो समर्थक अधिवक्ताओ की भीड़ के साथ रैली के रूप में पहुंचकर नामांकन पत्र भरा | इस दौरान उनके विजयी घोष नारे गूंजते रहे | श्री सिंह को मृदु भाषा और अधिवक्ताओ के सेवक के रूप में जाना जाता है | वे लगातार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य व कार्यकारिणी अध्यक्ष रहे और इस बार स्वेच्छा से स्टेट बार के चुनाव नहीं लड़कर हाईकोर्ट बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रबल दावेदार होकर भाग्य आजमा रहे है | हाईकोर्ट प्रांगण में अधिवक्ताओ के बीच उनके भारी मतों से जीत होने की चर्चाए चल रही है |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times