देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

लायन्स क्लब का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह संपन्न




 जबलपुर | लायन्स क्लब जबलपुर सिटी, जबलपुर उदय एवं जबलपुर जाबालि का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई ( छत्तीसगढ़) से पधारे द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ लायन अनिल अग्रवाल, शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नरेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रकाश चांडक, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन भरत अग्रहरि, रीज़न चेयरपर्सन लायन अरविंद झिंगरन एवं लायन नीलम खरे, जोन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह लोधी, लायन मनीषा सोनी, लायन ज्योति तिवारी एवं लायन रश्मि गुप्ता को स्वागत समिति द्वारा स्वागत कर ससम्मान मंचासीन कराया गया।

    कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन के पश्चात बच्चियों द्वारा  गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य के साथ किया गया , ध्वज वंदना का पठन श्रीमती सिमरन कौर द्वारा किया गया।

     शपथ अधिकारी द्वारा क्लब में जुड़े नये सदस्यों नंदलाल डेंगरा, विनोद जैन , हरीश खटवानी एवं सत्र 2026-27 के लिये क्लब अध्यक्ष लायन राजेश डेंगरा , सचिव लायन उमाशंकर सिंह कोषाध्यक्ष लायन राजीव शर्मा, अध्यक्ष लायन चंचल बाजपेई 

‌, लायन शिवकुमारी द्विवेदी  लायन सुनीता अग्रवाल एवं कार्यकारिणी के सभी लायन सदस्यों को अपने कर्तव्यों का  निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। लायन के.के. गुमास्ता एवं लायन अरविन्द झिंगरन द्वारा संपादित क्लब की पत्रिका "संकल्प " का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया  , तत्पश्चात्  डेंगरा परिवार द्वारा मुख्य अतिथि के हाथ से " राजकुमारी बाई बाल निकेतन अनाथालय" को सहायता राशि प्रदान की गई।

     आयोजन में लायन मिर्जा रमानी , मुकेश अग्रवाल , अजय गुप्ता,मथुरा चौबे, लायन सुलोचना अग्रहरि,एम एम नेमा, गिरीश वर्मा, ज्ञान जायसवाल,शरद सोनी ,आर के सोनी, पप्पी खान ,विजय कुमार , धीरेन्द्र सिंह, मो . शमशेद , इंद्रजीत सिंह चक्कल, राजीव नेमा ,संदीप गुप्ता, संतोष नेमा , राजबहोर साहू एवं अन्य क्लबों के सम्माननीय लायन सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। आमंत्रित सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

     कार्यक्रम का सफल संचालन लायन प्रकाश नेमा एवं लायन के. के . गुमास्ता द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन लायन राजीव शर्मा द्वारा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times