जबलपुर | ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बरगी नगर की मदीना जामा मस्जिद कमेटी की ओर से तीन दिवसीय विशेष आयोजन किए गए। आयोजन के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समाज में भाईचारे, सद्भाव और पैगंबर साहब की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया गया।
आयोजन के प्रथम दिन बाहर से आए मुख्य वक्ता हाफिज मौलाना एवं मुफ्ती खलील अहमद अजहरी ने हजरत मोहम्मद साहब की हिदायतों, उनके आदर्श जीवन और उनके बताए नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। वहीं विशेष नात और कलाम पेश करने के लिए पधारे हाफिज जावेद अख्तर खान ने जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की महफिल को अपनी प्रस्तुतियों से सजाया।
आयोजन के दूसरे दिन मदीना जामा मस्जिद परिसर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस बरगी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा।
इस अवसर पर मदीना जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अलीमुद्दीन, सदर मोहम्मद इजराईल (पप्पू भाईजान), हाजी अब्दुल रब कुरैशी, हाजी अब्दुल गनी, हाजी अलीम खान, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद मकसूद, शेख यूसुफ, गुलाम नबी, मोहम्मद साबिर, शेख जमील, मोहम्मद फिरोज खान, अफरोज खान, सरताज, नूरुद्दीन, मोहम्मद अनवर, अब्दुल हक कुरैशी, फैजान, जीशान, शफीक, मोहम्मद अकमल, मोहम्मद शमीम, शेख अमीन, शेख बिकानू, शेख पीरू, अब्दुल करीम, जुनैद, बबलू मंसूरी, शेख यूसुफ बेड़ी भाईजान, शेख रमजान सहित मोहम्मदन कमेटी के सदस्य एवं आसपास के मुस्लिम समाजजन मौजूद रहे।
