देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रादुविवि मे धारा 52 लगाने और कुलगुरु को हटाने की मांग को लेकर जनसमर्थन अभियान


जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की 36 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से जारी क्रमिक अनशन का अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका है। प्रशासन की ओर से मांगों के निराकरण की दिशा में सार्थक पहल नहीं किए जाने के कारण कर्मचारी संघ ने सोमवार को 12वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लेकर कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश चौबे क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।

 कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार बिगड़ते हालात, कर्मचारियों एवं छात्रों की समस्याओं और बढ़ती अराजकता को लेकर अब व्यापक जनसमर्थन जुटाना आवश्यक हो गया है।

सोमवार से कर्मचारी संघ अध्यक्ष स्वयं अपने खून से हस्ताक्षर कराकर कर्मचारियों, छात्रों, बुद्धिजीवियों एवं शहर के आम नागरिकों से भी हस्ताक्षर करवाये जाएंगे। हस्ताक्षरित पत्र मुख्यमंत्री एवं कुलाधिपति को प्रेषित कर विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता की स्थिति में धारा 52 लागू करने तथा वर्तमान कुलगुरु को पद से हटाने की मांग की जाएगी।

कर्मचारी संघ अपनी 36 सूत्रीय मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

कर्मचारी संघ ने एक बार फिर प्रशासन से आग्रह किया कि टकराव की स्थिति उत्पन्न करने के बजाय तत्काल मांगों के निराकरण की ठोस प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times