जबलपुर/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह मे मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत सहायक उप निरिक्षक अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविन्द्र शर्मा (पप्पू पहलवान') की 42 वर्षो की कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील सेवाओं पर पुलिस अधीक्षक सम्पत्त उपाध्याय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी कार्यशैली के लिए सम्मानित किया | उल्लेखनीय है की अनुज अज्जू-पप्पू पहलवान की जोड़ी पूरे देश मे विख्यात रही है | महंगू उस्ताद अखाड़े के स्व.चन्दन पहलवान, स्व.श्री चंद पहलवान के साथी रहे पप्पू पहलवान के सम्मान पर मनोज यादव पप्पू पहलवान, मिलन पहलवान, अज्जू पहलवान, एडवोकेट आकाश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है |
विशिष्ट सेवाओं के लिये एसपी ने पप्पू पहलवान का किया सम्मान
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
