देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान


जबलपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ल. के यौम-ए-विलादत के मुबारक अवसर पर हसनी हुसैनी सोसायटी, जबलपुर द्वारा रविवार को सरदार हामिद हसन की बाड़ी, गोहलपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी कदीर सोनी ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि हाजी मकबूल रज़वी ने कहा कि हसनी हुसैनी सोसायटी का यह आयोजन लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ मानव सेवा, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।

प्रमुख अतिथि जमा खान ने कहा कि रक्तदान शिविर हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई धर्म नहीं होता और जरूरत के समय यह किसी भी धर्म एवं समाज के व्यक्ति की जान बचाने में काम आता है।


शिविर में जबलपुर ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समाजसेवी शरबजीत सिंह नारंग भी मौजूद रहे, जिन्होंने अब तक 190 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की अनूठी मिसाल कायम की है।


कार्यक्रम में हाजी मुईन खान, अशरफ मंसूरी, गुड्डू नबी सहित श्री मारुति फाउंडेशन, जेडएच फाउंडेशन, बज्म-ए-गुलशने मदीना एवं इमरान प्रतापगढ़ी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।


हसनी हुसैनी सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ‘मोनू’ एवं सचिव शेख रज़िक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 100 से अधिक रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times