देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

न्यू कंचनपुर में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 35 हजार 120 रुपए नकद जब्त

 


जबलपुर। अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अधारताल थाना पुलिस ने न्यू कंचनपुर क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 35 हजार 120 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि रविवार 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू कंचनपुर स्थित तीन पुलिया रोड पर रेलवे पटरी के किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

आठ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पनागर के जयप्रकाश नगर निवासी राकेश कुमार पटेल (48), जगमोहन वार्ड पनागर निवासी भागीरथ रजक (35), महाराजपुर पटेल नगर निवासी देवेंद्र चौकसे (50), उदयनगर व्हीएफजे गेट निवासी अरविंद ओझा (52), पटेल नगर महाराजपुर निवासी हरीश आर्या (55), व्हीकल मड़ई रांझी निवासी महेंद्र रैकवार (44), करोंदा ऋषिनगर निवासी उत्तम पटेल (48) और न्यू कंचनपुर निवासी सुरेंद्र दाहिया (35) शामिल हैं।

नकदी और ताश के पत्ते जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 35 हजार 120 रुपए नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, प्रेमलाल विश्वकर्मा तथा आरक्षक अंकुर और मानवेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times