देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


जबलपुर। सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर के संयोजन में विकासखंड बरगी की ग्राम पंचायत तुनिया-सालीवाड़ा के ग्राम तुनिया स्थित पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं, किशोरियों, बच्चों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर के दौरान जिला आयुष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. लोकेश श्रीवास्तव एवं डॉ. शिप्रा कश्यप ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार संबंधी सलाह दी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, गुल्ला पाठ स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका एवं मार्गदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. अर्चना मरावी, सच्चा प्रयास समिति के निदेशक परवेज खान तथा संस्था के सहयोगी सीताराम सैयाम, हरिराम, सुनील सैनी, मैनी महिमा, अफजल खान, टप्पू लाल परस्ते, रूपचंद यादव का विशेष योगदान रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग से अशोक कुमार गोटिया, विमला सोनवानी, कमलेश गडारी एवं रुबाईलाल भूमिया ने भी शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता बताई। आगामी माह में अन्य विस्थापित ग्रामों में और भी निशुल्क हेल्थ कैंप किए जाने की योजना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times