जबलपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ नेता श्री अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर आज 16 अगस्त 2026 को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विक्टोरिया हॉस्पिटल, घंटाघर में फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर वहां भर्ती समस्त मरीजों से हाल-चाल पूछा गया व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया सभी ने श्री अरविंद केजरीवाल जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक वृक्ष अरविंद केजरीवाल जी के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं प्रदेश संगठन मंत्री एड. रामकिशोर शिवहरे, जिला अध्यक्ष रितेश सिंह, जिला संगठन मंत्री दिनकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सोनू भट्टाचार्य, धर्मदास आचार्य, पंचम झा, वसीम खान, प्रवक्ता त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी, मनोहर लाल जाटव, सरदार हरप्रीत सिंह महेश शर्मा, किसान नेता अमरेश पटेल, मदन शर्मा, नवल सोनकर, सोनू विश्वकर्मा, श्री R B यादव सुनील बावरिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
