देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रबीउल अव्वल शरीफ का चांद नजर आने का हुआं ऐलान, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

         


                 

जबलपुर। शहर जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में माहे रबीउल अव्वल शरीफ 1448 हिजरी का चांद नजर आने की शरई गवाही मिलने के बाद इसकी पहली तारीख का ऐलान किया गया है। मुफ्ती-ए-आजम मध्य प्रदेश डॉ. मौलाना मोहम्मद मुशाहिद रजा सिद्दीकी कादरी बुर्हानी साहब की और से जारी ऐलान के मुताबिक 15 अगस्त 2026, शनिवार को रबीउल अव्वल शरीफ की पहली तारीख थी।


ऐलान के अनुसार 17 अगस्त 2026, रविवार को रबीउल अव्वल शरीफ की 3 तारीख है। चांद दिखाई देने की معتبر शरई गवाही प्राप्त होने के बाद यह घोषणा की गई है।


26 अगस्त को होगी ईद मिलादुन्नबी

जारी सूचना के मुताबिक 26 अगस्त 2026, बुधवार को रबीउल अव्वल शरीफ की 12 तारीख होगी। इसी दिन ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। वहीं 25 अगस्त की शाम के बाद आने वाली रात को बारहवीं तारीख की रात के रूप में मनाया जाएगा।


मुफ्ती-ए-आजम मध्य प्रदेश मौलाना मोहम्मद मुशाहिद रजा सिद्दीकी ने तमाम अहले सुन्नत व जमाअत से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने और इस मुबारक मौके को अकीदत व श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की है।


ऐलान जारी करने वाले: मुफ्ती-ए-आजम मध्य प्रदेश हजरत

डॉ. मौलाना मोहम्मद मुशाहिद रजा सिद्दीकी कादरी सत्तामी बुर्दानी

रानीताल/उप्रैनगंज, जबलपुर, मध्य प्रदेश।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times