देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

दो दिन के रेस्क्यू के बाद मिला शेख अब्दुल का शव, छीता खुदरी बांध में डूबा था मजदूर



जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम छीता खुदरी बांध में तेज बारिश और पानी के तेज बहाव की चपेट में आए मजदूर शेख अब्दुल का शव दो दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। शव भोंगा देवरी क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा मजदूर

पुलिस के अनुसार घटना 9 अगस्त की दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी शेख अब्दुल जबलपुर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता था। वह छीता खुदरी बांध में नहाने के लिए गया था।

बताया गया कि उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और बांध में पानी का बहाव भी काफी तेज था। नहाने के दौरान शेख अब्दुल गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही कुंडम पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पानी का स्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार और सोमवार को लगातार तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन मजदूर का पता नहीं चल सका।
भोंगा देवरी क्षेत्र में मिला शव

लगातार दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को सफलता मिली। शेख अब्दुल का शव भोंगा देवरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। शव का आवश्यक परीक्षण एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times