जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में चलाया जा रहा क्रमिक अनशन आज 26वें दिन भी जारी रहा | क्रमिक अनशन पर सुनील गोंड ठाकुर को कर्मचारी संघ के संतोष सिंह द्वारा तिलक लगाकर अनशन पर बैठाया गया। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में खून से हस्ताक्षर अभियान भी जारी रखा गया।
इसी क्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव एवं महासचिव अंकित श्रीवास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जबलपुर संभागायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 52 लागू किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर बैसाखू, रामसजीवन सोंधिया, गणेश प्रसाद उनेहा, रोहित आर्य, सौरभ पटेल, सनी यादव, प्रकाश चौबे, रामशंकर द्विवेदी, दीपक पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
