जबलपुर। अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी में सभा के उपरांत कार्यक्रम स्थल की शुद्धिकरण किए जाने की अमानवीय छुआ छूत की घटना को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय दलितों के बराबरी के हक सामानता, सम्मान की आवाज बुलंद करने वाले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा एफआईआर दर्ज कराना देश में छुआछूत ऊंच-नीच को बढ़ावा देना संविधान में प्रदत्त समानता सम्मान हक के विरुद्ध आचरण भाजपा के दौहरे चरित्र को उजागर करता है। कांग्रेस दलितों के साथ हुए भेदभाव असमानता के व्यवहार और छुआछूत का विरोध करती रहेगी इंसानियत के साथ असमानता का भेदभाव कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी, जितेंद्र यादव, विजय अग्रवाल, रामदास यादव, एड.हाजी अयाज खान, जावेद राइन, अशोक चौधरी, संजू ठाकुर, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजू तोमर, पीपी पटेल, अनिल गुप्ता आदि ने मांग की है कि जिनके निर्देश पर खड़गे जी की सभा के उपरांत जिन्होंने शुद्धिकरण किया उनके खिलाफ एफआईआर की जावे और राहुल गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर को शीघ्र खारिज किया जावे |
