देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

होटल के पोर्च में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी रेड; 12 जुआरी गिरफ्तार



जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र स्थित डिजनी होटल में रविवार रात पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुआरियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वे भाग नहीं सके। पुलिस ने मौके से 22 हजार 500 रुपये की जुआ राशि जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिजनी होटल के पोर्च में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से गोपाल रैकवार निवासी हनुमानताल, दीपक रैकवार निवासी हनुमानताल, अमित वर्मा उर्फ ताउ निवासी खाई मोहल्ला, प्रियांशु कश्यप निवासी बेलबाग, मुक्कू उर्फ मुकेश साहू निवासी गोहलपुर, प्रियांक उर्फ भोला श्रीवास्तव निवासी फूटाताल, कादर अहमद अंसारी निवासी गोहलपुर, सुमित सोनकर निवासी हनुमानताल, मोसही खान निवासी घमापुर, मोहम्मद शहनवाज शेख निवासी कैंट, आशीष उर्फ बंटी पासी निवासी घमापुर और हसन जहांगीर उर्फ कालू निवासी हनुमानताल को गिरफ्तार किया।

होटल संचालक पर भी आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होटल संचालक शिवम द्वारा कथित तौर पर नाल की राशि लेकर जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 22,500 रुपये जब्त किए हैं। पुलिस अब जुआ फड़ संचालित कराने और नाल काटने के आरोप में होटल संचालक शिवम की तलाश कर रही है।

मदनमहल पुलिस ने मामले में जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times