देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के हित और देश की एकता का दिया हवाला

 


नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेजते हुए कहा कि यह फैसला उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखकर लिया है।

अपने त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी सामने आते ही केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द कर दी और पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी। इसके बाद सरकार ने "होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच" के तहत 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई, जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पुनर्परीक्षा के परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अगले वर्ष से नीट-यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की और उनका प्रयास रहा कि परीक्षा माफिया के कारण किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने और जांच प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया।

अपने त्यागपत्र की वजह स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बने हालात का राष्ट्रविरोधी ताकतें लाभ न उठा सकें, देश की एकता बनी रहे और किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे, इसी उद्देश्य से उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

त्यागपत्र के अंत में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से वे आगे भी ओडिशा की जनता, देश के युवाओं की आकांक्षाओं और भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times