देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया मौन प्रदर्शन




जबलपुर। दिल्ली में नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान संसद मार्च में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मालवीय चौक पर संयुक्त संघर्ष समिति एवं विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई । संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रामरतन यादव ने बताया कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को सुरक्षित करने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। ऐसे समय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। मौन प्रदर्शन में सुबोध रिछारिया, घनश्याम यादव, बैजनाथ कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, रुचिरा गुप्ता, अमित पांडे, मेहंदी हसन, सचिन गुप्ता, शिवकुमार चौबे, रजनीश दुबे, इमाम खान, इंद्र कुमार कुलस्ते, राजेंद्र पिल्ले, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, रामदास यादव, अरविंद कुशवाहा, अरविंद पटेल, घनश्याम पटेल, अभिनव दीक्षित, त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी, आदर्श दुबे, नीलचंद यादव, रिंकू कुशवाहा, यासमीन मोहम्मद, रवि शर्मा, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, आर.के. महाजन, प्रमोद तिवारी, एडवोकेट अनुराग सिंह, एडवोकेट अमरजीत सग्गू, एडवोकेट ओ.पी. यादव, आकाश यादव सहित संयुक्त संघर्ष सl0 कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times