देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बर्ड इवेंट में लाइफ ओके न्यूज़ के स्टेट ब्यूरो चीफ मोहम्मद शारिक खान का सम्मान



जबलपुर । अजबा बर्ड फार्म द्वारा आयोजित देश के सबसे बड़े बर्ड इवेंट में लाइफ ओके न्यूज़ चैनल के स्टेट ब्यूरो चीफ मोहम्मद शारिक खान का उनके उत्कृष्ट मंच संचालन एवं सामाजिक योगदान के लिए भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद शारिक खान ने अपने प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग की उपस्थित अतिथियों, पक्षी प्रेमियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।

इस अवसर पर मोहम्मद शारिक खान का शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उनके मंच संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल संचालन ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times