जबलपुर/ शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में भेड़ाघाट स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने मासिक ध्वज वंदन एवं प्रभात फेरी का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा प्रभात फेरी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश यादव, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, शहर अध्यक्ष सतीश तिवारी, ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिव नामदेव, रूपेंद्र पटेल, नगर परिषद भेड़ाघाट अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी, विवेक अवस्थी, राजेश तिवारी, गुड्डू नबी, झल्लेलाल जैन, जितेंद्र यादव, राकेश चक्रवर्ती, अशोक यादव, श्वेता दुबे, दिलीप राय जी, मदन लारिया, सुक्रीत पाठक, उमेश पटेल, विष्णु विनोदिया, राजेश पटेल, मनोज बैरागी, विनय नेमा, रेखा झरिया, संतोष तनवेश, सुनील सराठे, राजेंद्र पिल्ले, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री संजय यादव जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री सतीश तिवारी जी, ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री शिव नामदेव जी तथा नगर परिषद भेड़ाघाट अध्यक्ष श्री चतुर सिंह लोधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा के प्रति निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया
