जबलपुर। पी.एस.एम. मस्जिद, दरी खाना के पेश इमाम एवं छोटी ओमती निवासी सूफ़ी रज़ा कादरी आज गरीब रथ एक्सप्रेस से पवित्र उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी एवं अकीदतमंदों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, इत्र लगाकर और मिठाई खिलाकर रुख़्सती दी तथा उनकी सकुशल यात्रा और उमरा की कबूलियत के लिए दुआ की।
रुख़्सती के अवसर पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नज़र अली, एडवोकेट मंज़ूर खान, नईम खान, एडवोकेट हाजी अब्दुल कय्यूम, मुईन रज़ा, जावेद भाई, कादिर भाई, कलीम भाई एवं सोनू भाई सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। सभी ने सूफ़ी रज़ा कादरी को उमरा की मुबारकबाद देते हुए उनसे मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की गुज़ारिश की।
