देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

वाचनालय का ताला खुलवाने बैठक में लिए गए निर्णय




जबलपुर। गांधी भवन टाउन हॉल में शहर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन प्रकोष्ठ की बैठक संगठन के उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचंद गौलछा की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, निर्मला जैन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र रज्जू सराफ, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण सिंह शर्मा, केशव प्रसाद चौरसिया, श्रीमती आशा मालवीय, वी. हनुमत राव, आशीष जैन,  योगेश मालवीय,  ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, एडवोकेट अनिल बडनानी, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, पं. आशीष व्यास, विष्णु विनोदिया, अनिल गुप्ता, पवन सोनी, शिवमंगल यादव, सौरभ राजनेकर, अरुण राजनेकर, विनय जैन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक मे गांधी भवन टाउन हॉल स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वाचनालय एवं कार्यालय पर लंबे समय से लगे ताले को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। कार्यालय को यथावत प्रारंभ कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक का संचालन संगठन मंत्री पवन सोनी ने किया |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times