देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

वन अधिकार समितियों का पुनर्गठन पर दिया गया प्रशिक्षण



जबलपुर । बरगी बांध परियोजना क्षेत्र के 12 ग्रामों में सच्चा प्रयास समिति के संयोजन में वन अधिकार कानून, 2006 के अंतर्गत वन अधिकार समितियों के गठन एवं पुनर्गठन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन अधिकार कानून विशेषज्ञ एडवोकेट राहुल श्रीवास्तव तथा उपखंड स्तरीय समिति के सदस्य एवं जनपद सदस्य शिव प्रसाद मरकाम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब ग्राम स्तर पर गठित वन अधिकार समितियाँ पारदर्शी एवं सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने समिति गठन, पुनर्गठन की विधिक प्रक्रिया, सामुदायिक भागीदारी तथा दावों के सही दस्तावेजीकरण पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों ने वन अधिकारों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times