देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

स्व-सहायता समूह की महिला लीडर्स का हुआ प्रशिक्षण



जबलपुर । राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर द्वारा स्व-सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्य एवं लीडर्स के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक सुश्री देवीना मेहरोत्रा, उद्यानिकी विभाग की श्रीमती नीता गुजराल तथा सच्चा प्रयास समिति के निदेशक परवेज़ खान तथा सेंट आरसेटी की डायरेक्टर श्रीमती कलपा राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को अधिक सशक्त, संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके नेतृत्व कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला लीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्व-सहायता समूहों के अभिलेख एवं रजिस्टर प्रस्तुत किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए गए। इससे प्रतिभागियों को दस्तावेजों के बेहतर संधारण एवं समूह संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर सच्चा प्रयास समिति के निदेशक परवेज़ खान ने महिलाओं को संस्था द्वारा संचालित विभिन्न क्षमता विकास एवं नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से महिला स्व-सहायता समूहों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times