गोहलपुर मे आयोजित हुआ विशाल लंगर



जबलपुर | मुहर्रम के उपलक्ष्य मे अली असगर लंगर कमेंटी के द्वारा गोहलपुर स्थित नई बस्ती में विशाल लंगर का आयोजन किया गया | फातेहा के बाद देश मे शांति अमन-चैन के लिए दुआएं की गई |  समिति के सदस्यों ने बताया कि लंगर का आयोजन पिछले 6 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। जिसमे बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भाग लेते हैं |आयोजकों ने लंगर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंगर-ए-इमाम हक और सत्य और असत्य की उस ऐतिहासिक जंग की याद दिलाता है जिसमें एक तरफ 30 हजार की फौज थी और दूसरी तरफ मासूम हजरत अली असगर, हजरत इमाम हुसैन के साथ सिर्फ 72 लोग थे। इस जंग में आखिरकार हक की जीत हुई थी। इसी याद मे लंगर किया जाता हैं | लंगर मे समिति के हाजी सुलेमान, इसरार अहमद, नारू और मोहम्मद शमीम अंसारी सहित अन्य का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times