देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पशुपालन विभाग के कर्मचारीयों का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न




जबलपुर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण समिति का संभागीय सम्मेलन इंदौर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जबलपुर संभाग सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारियों नें भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विल्सन डाबर, संयुक्त संचालक तथा मानसिंह डामर, संयुक्त संचालक (वित्त) रहे। विशिष्ट अतिथि आरके बघेल, वरिष्ठ सलाहकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सचिन शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव विनय कुमार, प्रदेश संयोजक रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, महिला प्रदेश संयोजक कु. पारुल सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल वर्मा एवं श्रीमती प्रभा साहू सहित सभी संभाग एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times