देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रानीताल फ्लाईओवर के नीचे देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक पर जानलेवा हमला; पुराना बदमाश फरार



जबलपुर। शहर के रानीताल चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे सोमवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक बदमाश ने एक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 12 बजे रानीताल चौराहे पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाश कुणाल पटेल ने शिवम अग्रवाल पर जानलेवा फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने तीन राउंड हवाई फायर किए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई और आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने आरोपी कुणाल पटेल के संभावित ठिकानों पर देर रात दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुणाल पटेल पुराना बदमाश है और उसका नाम छोटू चौबे गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

लार्डगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times