देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ग्वारीघाट में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 पेटी शराब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार, निकाला जुलूस

 



जबलपुर।शहर में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ग्वारीघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र की गली नंबर-3 में छापेमारी कर पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब जब्त की और मौके से विशाल यादव एवं राज यादव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकालते हुए थाने तक ले जाकर क्षेत्र में सख्त संदेश दिया।

यह कार्रवाई एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला एवं गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोदिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गली नंबर-3 में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और दोनों आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान बरामद शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों का जुलूस निकाले जाने से इलाके में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन इस बार पुलिस की सख्त कार्रवाई से लोगों में राहत की भावना है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times