देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

दतिया उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 7 पुलिस अधिकारी हटाए; 3 थाना प्रभारी PHQ अटैच

 



भोपाल/दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से ठीक पहले भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से इलेक्शन कमीशन के निर्देशों पर दतिया के 7 पुलिस अधिकारियों (1 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत दतिया के विभिन्न थानों में तैनात अधिकारियों के स्थान पर अन्य जिलों से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

अजाक थाना दतिया: निरीक्षक केहरी परिहार के स्थान पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) से निरीक्षक मेलीराम उइके को पदस्थ किया गया है।
थाना सिविल लाइन: उप निरीक्षक अमित ओसारे के स्थान पर अशोकनगर से उप निरीक्षक भोजराम भगत।
थाना बड़ौनी: उप निरीक्षक नीरज कुमार के स्थान पर भिंड से उप निरीक्षक कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर।
थाना जिगना: उप निरीक्षक रचना माहौर के स्थान पर ग्वालियर से उप निरीक्षक राजीव बिरथरे।
थाना गोराघाट: उप निरीक्षक अर्चना पाल के स्थान पर ग्वालियर से उप निरीक्षक बलराम मांझी।
थाना धीरपुरा: उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह जाट के स्थान पर अशोकनगर से उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा।
थाना बड़ौनी (द्वितीय): उप निरीक्षक हरिओम शर्मा के स्थान पर ग्वालियर से उप निरीक्षक हरिकेश बघेल की पदस्थापना की गई है।


30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती और चुनावी नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। मतदान की तारीख से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में आयोग का बड़ा कदम माना जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times