देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हजरत सआदत हुसैन नक्शबंदी "मशीन वाले बाबा" के 30वें उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

 



जबलपुर। घंटाघर के समीप स्थित हजरत अल्हाज सआदत हुसैन नक्शबंदी, "मशीन वाले बाबा" का के 30वें सालाना उर्स शरीफ का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया जा रहा है। उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर रौशन नजर आ रहा है।


उर्स शरीफ के अवसर पर आज रविवार को नमाज़-ए-अस्र के बाद मज़ार-ए-अकदस पर चादर शरीफ पेश की जाएगी। इसके बाद नज़र-ओ-नियाज़ का सिलसिला चलेगा तथा अकीदतमंदों में तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। रात 10 बजे महफ़िल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन होगा, 


उर्स की समापन रस्म कल नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद कुल शरीफ के साथ अदा की जाएगी, जिसमें मुल्क में अमन, खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी।


दरगाह के खादिम हाजी मुहम्मद शफ़ी ने बताया कि उर्स में शहर सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंच रहे हैं। दरगाह पर लगातार ज़ायरीन की आमद जारी है, जो अकीदत के साथ चादर और फूल पेश कर नज़र-ओ-नियाज़ अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अकीदतमंद उर्स शरीफ में शिरकत कर "मशीन वाले बाबा" के फ़ैज़ और बरकत हासिल कर रहे हैं।


उर्स के दौरान देर रात तक दरगाह शरीफ में अकीदतमंदों की हाज़िरी का सिलसिला जारी रहने से पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंगा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times