देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शहर व ग्रामीण कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न




जबलपुर / जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक कृष्णम रिशोड पाटन बाईपास मे  आयोजित की गई | बैठक मे आगामी 6 एवं 7 अगस्त को आयोजित होने वाले ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला काग्रेस प्रवक्ता विवेक यादव ने  बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, संगठन मंत्री संजय कांबले एवं महेंद्र जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राजेश पटेल,  रितेश गुप्ता, पार्षद सतेंद्र चौबे, विवेक पटेल, मनीष चंसौरिया, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, आरिफ बेग, लक्ष्मीकांत शुक्ला, शिव नामदेव, सरबजीत सिंह रिल,  मुकुल खम्परिया,  सुकृति त्रिपाठी,  ऋषि पटेल, मदन लारिया, अभिषेक शर्मा, डॉ हिमांशु गुप्ता श्री राजेश पटेल हर्ष वर्धन पटेल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times