देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कॉलेज चलो अभियान का हुआ जनजागरण


जबलपुर। शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत कॉलेज चलो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ बिंदु शर्मा ने गोकलपुर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रुक्मणी कनौजिया और कन्या शाला करौंदी ग्राम के प्राचार्य श्री जी. पी .झरिया से अनुमति लेकर  12वी क्लास के बच्चों को कॉलेज चलो अभियान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉक्टर माधुरी सिंह ने बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में बताया। श्रीमती रेनू बाला घई ने बच्चों को स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर अंकिता पांडे, श्रीमती प्रतिभा पटेल,श्री संतोष विश्वकर्मा उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times