जबलपुर। हमारे देश में नियम कायदों की अनदेखी एक आम लापरवाही बन चुकी है आगजनी की घटनाएं हो सड़क को पुल धसने की घटनाएं हो या फिर धार्मिक स्थलों की हादसों मूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ही मिलती है यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल,सुमन कुमार जैन ने जारी एक बयान में व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार इस तरह घुस चुका है कि नियम तोड़ने वाले को किसी कानून का भय नहीं रह गया
होटल ,पब, सड़क निर्माण, पुल निर्माण या बड़े आयोजनों की अनुमति अधिकारी कर्मचारी बिना आवश्यक जांच के ही दे देते हैं गोवा के पब में लगी आग की शुरुआती रिपोर्ट भी कई अनियमितताओं को जन्म दे रही है जांचों के बजाय दोषियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई ही उचित पहन होगी कायदों की अनदेखी के लिए
Tags
jabalpur
