जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक स्व. राजीव गांधी जी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में नोदरा ब्रिज स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंगारे जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया जी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव जी, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा जी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव जी एवं सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष पं सतीश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव, पूर्व सेवादल अध्यक्ष झल्लेलाल जैन, पूर्व पार्षद मुकेश राठौर, अनुराग जैन गढ़वाल, रामदास यादव, उपनेता प्रतिपक्ष गुड्डू नबी, ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार चौबे, महिला सेवादल अध्यक्ष मीनाक्षी स्वामी, पार्षद सचेतक पं अयोध्या तिवारी, शहर कांग्रेस नेता मनोज नामदेव, विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल, पीयूष सोन, राकेश चक्रवर्ती, राकेश विश्वकर्मा, अवदेश गुप्ता, दलविर सिंह जसेले, टिकाराम कोष्टा, पूर्व पार्षद वालविंद मान, पार्षद सतेंद्र चौबे, पार्षद संतोष दुबे, अखिलेश शर्मा, रमेश बड़कुल, शिवकुमार सोनी, कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी, रीना ठाकुर, एडवोकेट प्रिशांत मिश्रा, अखिलेश सेठ, सुमन जैन, अतुल जोसफ, सनी परिहार, सहित कांग्रेस जनों ने राजीव जी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
सभा का संचालन मनोज नामदेव ने किया।
अंत में पूर्व मंत्री एवं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्व. चंद्र कुमार भनोट जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।